सामाजिक न्याय के संकल्प से प्रभावित होकर सलमान ने जॉइन की AIMIM
मजलिस का दायरा बढ़ा, इटावा से मोहम्मद सलमान ने ली सदस्यता। इटावा। इटावा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की नीतियों, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व से प्रभावित होकर अशोक नगर, भरथना चौराहा, इटावा निवासी जनाब मोहम्मद सलमान साहब ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह सदस्यता कार्यक्रम सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया, जहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। जनाब मोहम्मद सलमान साहब ने डॉ. शमशाद हुसैन वारसी जी के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए कहा कि AIMIM आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है, जो संविधान और सामाजिक बराबरी के सिद्धांतों पर कार्य करती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इटावा में विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है, और वह इन विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पार्टी से जुड़े हैं...